पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक हैंडपंप के भरोसे दो हजार की आबादी

एक हैंडपंप के भरोसे दो हजार की आबादी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवोदय वार्ड ककराई में पानी की किल्लत,वार्ड वासियों को हो रही भारी परेशानी

परेशानी

नगर के नवाेदय वार्ड ककराई में पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड की कुल आबादी दो हजार के करीब है। पानी की सुविधा के लिए वार्ड में 7 हैडपंप लगे हैं जिसमें 6 खराब हैं मात्र 1 हैंडपंप चालू हैं। इसी एक हैडपंप से वार्डवासी पानी की पूर्ति कर रहे हैं। नगर पालिका द्वारा लोगो को पानी की व्यवस्था करने के लिए तीन दिन में पांच टैंकर पानी सप्लाई किया जाता है जो वार्ड के लोगो के लिए नाकाफी है।

वार्ड निवासी बहीद खां, हेतराम यादव, जुम्मन खान ने बताया कि नगर पालिका द्वारा वार्ड में अभी तक पानी की व्यवस्था करने के लिए पाइप लाइन नहीं डाली गई है। यदि पाइप लाइन डल जाए तो पानी की समस्या कुछ हद तक दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही नगर पालिका से टैंकर पानी लेकर आता है तो लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इस बीच कुछ ही लोगो को पानी मिलता है और कुछ खाली डिब्बे लेकर लौट जाते है। कभी-कभी तो पानी के लिए लोगो में विवाद हो जाता है।

किशोर दुबे, रमेश गुप्ता, अनीस खान, पवन, गन्नू सेन ने बताया कि पानी की व्यवस्था करने में उनकी दिनचर्या बिगड़ रही है। सुबह से ही पानी की चिंता सताने लगती है। वार्ड में चालू एक हैंडपंप पर सुबह से ही लाेगों के खाली कुप्पे रख जाते हैं और लंबी लाइन लगी रहती है। घंटों इंतजार करने के बाद पानी मिलता है। हुसैन खान, शीलरानी, कौशल्या, हसीना बी ने बताया कि वार्ड में लगे हैंडपंप को सुधारने के लिए वहा के लाेग कई वार नगर पालिका से कह चुके हैं लेकिन अभी तक इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है यदि वह हैंडपंप सुधर जाए तो पानी मिलने की बहुत सहूलियत हो जाएगी।

पानी की व्यवस्था की जाएगी: नवोदय वार्ड के लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। यदि पांच टैंकर पानी से पूर्ति नहीं हो रही है तो टैंकर की संख्या बढ़ाई जाएगी।-रामलाल द्विवेदी, सीएमओ, नगर पालिका हटा

नवोदय वार्ड ककराई में पानी की समस्या है। टेंकर आते ही लोगों की कतारे लग जाती हैं।