स्कूल में पेयजल की नहीं व्यवस्था
नोहटा. शासकीयबालक प्राथमिक शाला, कन्या शाला, बालक मिडिल स्कूल में पेयजल की सुविधा नहीं होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। स्कूल में पानी नहीं होने से छात्र-छात्राओं को घर से बाटल लेकर आना पड़ता है या फिर बाहर से पाउच खरीदकर पानी पीना पड़ता है। जो छात्र-छात्राएं घर नहीं जा पाते हैं या पानी नहीं ला पाते हैं वे स्कूल के बाहर होटल, चाय नाश्ता की दुकानों पर जाकर पानी पीते हैं। कभी कभी तो दुकानदार भी पानी देने से मना कर देते हैं। जिससे बच्चों को प्यासा ही लौटना पड़ता है। जबकि स्कूलों में हैंडपंप लगे हैं जिनमें पानी नहीं आता है। जिन्हें प्रबंधन द्वारा सुधरवाने का प्रयास भी नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में सरपंच सचिव के द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।