पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 लाख से बाजार शेड एवं दुकानों का होगा निर्माण

40 लाख से बाजार शेड एवं दुकानों का होगा निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस स्टैंड पास बाजार शेड़ निर्माण एवं दुकानों का निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगभग 40 लाख कि लागत से बनने वाले इस निर्माण कार्य में अतिक्रमण होने से ले आउट नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री हाट योजना के अंतर्गत प्रदेश मे बनने वाले हाट बाजारों में फतेहपुर ग्राम को भी प्राथमिकता दी गई है। पूर्व में आरईएस विभाग से हाट बाजार के लिए 40 लाख रुपए स्वीकृत किए थे, लेकिन गांव में पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं थी।

जीर्णशीर्ण भवन नीलाम होंगे: बसस्टैंड के नजदीक साप्ताहिक बाजार रोड निर्माण हेतु जीर्णशीर्ण काजी हाउस एवं पंचायत भवन को नीलाम किया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। गौरतलब है कि बाजार रोड निर्माण स्थल पर आंगनबाड़ी भवन एवं पंचायत भवन बने हुए हैं। पंचयात सचिव अरविन्द तिवारी ने बताया कि वीआरजीएफ योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन का नवीन निर्माण होगा। वन विभाग की सटी भूमि से बाजार निर्माण कि योजना है। लंबे समय से ग्राम का हाट बाजार गांव की मुख्य सड़क किनारे लगता है। जहां से वाहनों के निकलने से हादसों की आशंका बनी रहती है। लेकिन अब सड़क पर पर्याप्त जगह होगी। दुकानों के अतिक्रमण हटाकर सीसी रोड बनेंगे प्रशासन के निर्देश पर बाजार शेड निर्माण स्थल पर स्थित टपरों की दुकानों का अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिसका कई दिनों पहिले राजस्व अमले ने सर्वे कर दुकानें हटाने के लिए दुकानदारों को अवगत कराया था। गांव के भोला सेन ने बताया ने बताया कि दर्जन भर लोगों को नोटिस दिए गए हैं कि वह दुकानों का अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य मे सहयोग करें। निर्माण एजेंसी का कहना है कि जितनी जल्दी अतिक्रमण हट जाएगा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं मुख्य सड़क से मिडिल स्कूल तक सीसी निर्माण भी होगा तथा काजीहाउस से बाजार शेड तक सीसी निर्माण होगा।

तहसीलदारका वाहन रोका

गांवके दौरा करने पहंुचे बटियागढ़ तहसीलदार एसके सेन के पहंुचने पर दर्जनों दुकानदारों ने उनकी दुकानें हटाने की समस्या से अवगत कराया एवं अन्य जगह उन्हें टपरे रखने कि व्यवस्था की मांग रखी। क्योंकि बस स्टैंउ पर टपरे रखने के अलावा पक्की दुकानों की सुविधा नहीं है। इस दौरान दुकानदारों ने उनका रास्ता रोककर समस्या का समाधान जल्द करने की मांग की। तहसीलदार एके सेन ने बताया कि दुकान निर्माण के लिए जगह कि जरूरत के अनुसार ही दुकानें हटाई जाए