- Hindi News
- महाराजा अग्रसेन जयंती पर हो रहे विविध कार्यक्रम
महाराजा अग्रसेन जयंती पर हो रहे विविध कार्यक्रम
हटा। महाराजाअग्रसेन जयंती के अवसर पर स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को अल्पना मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं के द्वारा देखते ही देखते सुंदर आर्कषक रंगोली सजाई। प्रतियोगिता के नियामानुसार इसमें केवल छुई एवं ग्योरी का उपयोग करना था। इसमें चाक का उपयोग करना भी वर्जित था। प्रतियोगिता के प्रायोजक रामनाथ फौजदार रहे। प्रतियोगिताओं का संचालन अग्रकुल मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। महिला मिलन समिति की सदस्यों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन भी उपस्थित रहे।
हटा। अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज की महिलाओं युवितयों के द्वारा विविध कार्यक्रम प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जा रही हैं। शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली सजाती महिलाएं युवतियां।
देखते ही देखते छुई-ग्योरी की रांगोली बनाई