- Hindi News
- टैक्स वसूली की राशि जमा करने पर पद से हटाया
टैक्स वसूली की राशि जमा करने पर पद से हटाया
नगरपालिका के आजाद वार्ड में टैक्स वसूली करके उसे नगर पालिका एकांउट में जमा नहीं करने पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हंै। अब नगर पालिका यह जानकारी एकत्र करा रही है कि वास्तव में कितनी राशि कर्मचारी ने वसूल करके गबन की है। जांच पूरी होने के बाद कर्मचारी के खिलाफ एफआरआर दर्ज कराई जाएगी। जितेंद्र सिंह को दैनिक वेतनभोगी के रूप में नगर पालिका में काम पर लगाया गया था। जितेंद्र सिंह को नगर के आजाद वार्ड में टैक्स वसूली की जिम्मेदारी विभाग द्वारा सौंपी गई थी। वार्ड के छुट्टन खान द्वारा टैक्स जमा करने पर भी उसका बकाया निकलने की जानकारी मिली तो इस पर टैक्स वसूली करने वाले को संदेह के घेरे में लिया गया। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक रामशंकर व्यास ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण दैनिक वेतन भोगियों से टैक्स वसूली का कार्य कराया जाता है। जितेंद्र सिंह द्वारा टैक्स वसूली में लापरवाही की गई है, इसके कारण उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उसके पास की सारी बंदी भी वापस ले ली गई है। बंदियों का मिलान एकाउंट से कराया जा रहा है। अभी तक एक ही गलती मिली है जिसमें पिछले कई माह का टैक्स बकाया होने पर केवल चालू माह का टैक्स जमा करा लिया है।