पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि एवं आजीविका के अधिकारों पर हुआ चिंतन

भूमि एवं आजीविका के अधिकारों पर हुआ चिंतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतर्गराष्ट्रीयमानव अधिकार दिवस पर एकता परिषद नव रचना संस्थान के तत्वाधान में इंदिरा कालोनी मडियादो में हटा बटियागढ़ के महिला पुरूष मखियाओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता घोघरा सरपंच नन्नू आदिवासी द्वारा की गई।

बैठक में मानव अधिकारों पर चर्चा करते हुये रानी बहू आदिवासी ने कहा कि जानकारी के अभाव के कारण वंचितों को अधिकार नही मिल पा रहे हैं। मुखिया गोविन्दी आदिवासी ने कहा कि आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में सोच समझकर अधिकाधिक मतदान करके वेहतर प्रतिनिधि को आगे लाने की जरूरत है। कार्यकर्ता सुजात खान ने कहा कि अधिकारों को पाने के लिए व्यापक जागरूकता एवं संगठनात्मक प्रयास जरूरी है। कार्यकर्ता भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि भूमि एवं आजीविका के अधिकार पाने अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन जयजगत 2020 को अपनी समस्या अपनी व्यवस्था के साथ लड़ने की जरूरत है।

वैठक में वन अधिकार कानून, भू-राजस्व कानून, मनरेगा कानून एवं महिलाओं के हक अधिकारों पर भी चर्चा की गई। साथ ही आर्थिक कार्यक्रमों तथा ग्राम पंचायत चुनाव में हस्तक्षेप करने पर भी कार्य योजना बनाई गई। वैठक में हटा एवं बटियागढ ब्लाक के 88 महिला पुरूष मुखियाओं ने भाग लिया।