राज मिस्त्रियों का सम्मान हुआ
हटा |नगर केचंडी जी के पास राज मिस्त्रियों के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित जिले के मिस्त्रियों को सम्मान किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित मिस्त्रियों को भवन संबंधी जानकरी भी दी गई एवं टैक्नीकल भवन बनाने के बारे बताया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती माता की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसमें करीब 57 मिस्त्रियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद टैक्नीकल एक्सपर्ड राघवेंद्र मिश्रा ने भवन की निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कम लागत में अच्छे से अच्छे भवन का कैसे निर्माण किया जाए इसके बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रामनारायाण सिंह, मोनू सिंह, अंकुर जैन आदि की मौजूदगी रही।