पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुमशुदा बेटे की खोज कराने एसडीएम से लगाई गुहार

गुमशुदा बेटे की खोज कराने एसडीएम से लगाई गुहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाक्षेत्र के बोरीकलॉ निवासी गोपाल काछी तथा परिजनो ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए अपने बेटे की खोज कराने के लिए कहां। गोपाल काछी ने बताया कि उसका बेटा बबलू काछी 1 जनवरी से गुम है। बबलू के गुमशुदा होने की रिर्पोट हटा थाना में 6 जनवरी को दी थी लेकिन अभी तक पुलिस ने उसकी खोजबीन नहीं की है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी को उसके बेटे की साली एवं बिहारी यादव का फोन आया था जिस पर वह अपनी प|ी से रूसल्ली जाने की कहकर गया था लेकिन उस दिन से आज तक वापस नहीं लौटा। उसके बेटे को गुमे हुए एक माह बीत गया है। लेकिन पुलिस ने तो छानबीन की ही उसकी साली से पूछताछ की। जबकि उसके गुम होने के पहले उसकी साली का फोन आया था। उन्होंने एसडीएम को आवेदन देते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।