नेशनल डी-वर्मिंग डे पर कार्यशाला हुई
हटा|सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र अंतर्गत डाईट हटा में नोडल शिक्षक, आशा, आंगनबाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सुरपवाइजरों को 10 फरवरी को नेशलन डी वर्मिंग डे स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाने संबंधी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बीएमओ हटा डॉ. विशाल शुक्ला ने समस्त प्रतिभागियों को पेट में कीड़े (कृमि) के इलाज के लिए वृहद स्तर पर समस्त शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त स्कूलों, ब्लाक की समस्त आंगनबाडी़ केंद्रों पर 1 से 19 वर्ष तक के समस्त बालक-बालिकाओं को एक ही दिन 10 फरवरी 2015 को अल्बेन्डाजॉल की गोली खिलाने के बारे में समझाइश दी। मैदानी कार्यकर्ताओं आंगनबाडी़ कार्यकर्ता एवं आशाओं के माध्यम से 11 से 14 फरवरी तक घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को अल्बेन्डाजॉल खिलाने के बारे में बताया।