पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलो ने सौंपा ज्ञापन

वकीलो ने सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटा | नगरके वकीलों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम अपर सत्र न्यायाधीश हटा डॉ. सुभाष जैन को लिखित ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया है कि मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के स्थानांतरण को लेकर उनकी अदालत के बहिष्कार को अधिवक्ता संघ हटा समर्थन देता है एवं उनके स्थानांतरण की मांग करता है। ज्ञापन देने वालो में बार कौंसिल के अध्यक्ष संजय व्यास, उपाध्यक्ष सलीम खान, सचिव स्वामी श्रीकांत तिवारी, सह सचिव दीनदयाल चनपुरिया, कोषाघ्यक्ष संजय शर्मा, मनीष जैन, राकेश दुबे, विनीत सिंह, डीपी पटेल, बृजेश असाटी, अभिताभ चतुर्वेदी, सतीश सिंह मौजूद थे।