हटा | नगरके राय चौराहा के समीप सुभाष वार्ड निवासी बृजेश सुहाने के घर के पास लगे विद्युत पोल की कनेक्शन डीपी में मंगलवार की दोपहर 3 बजे अचानक आग लग गई। इससे डीपी सहित केबिल लाइन जल कर खाक हो गई। करीब एक घंटे तक डीपी में आग भवकती रही। डीपी में लगे 8 कनेक्शन लाइन भी जल गई।