धीमी गति से चल रहा बाजार शेड का निर्माण
गांवमें लगने वाले बाजार को व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट योजना के तहत बाजार का बाजार शेड का निर्माण किया जाना है। जिसका लेआउट होने के बाद 8 दुकानों का शीघ्र निर्माण होना है। आरईएस विभाग द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में दुकानदारों को सुलभ सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं 28 शेडों का निर्माण होने के साथ ही महिला पुरूषों के लिए सुलभ प्रसाधन भी बनाया जाना है। वहीं मुख्य गेट से 4 मीटर सीसी रोड का भी निर्माण होना है। लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य की गति इतनी धीमी गति से की जा रही है जिससे इसका निर्माण होने में कई माह लग जाएंगे। जबकि इसके निर्माण के लिए 3 माह का समय दिया गया है। गौरतलब हो कि पर्याप्त जगह की उपलब्धता को देखते हुए प्रशासन ने पंचायत के जीर्ण शीर्ण भवन का मटेरियल नीलाम किया था लेकिन कई दिनों के बाद भी यह कार्य धीमी गति से चल रहा है जिससे निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है। वही सचिव को भी कांजीहाउस गिराने के निर्देश जारी किए गए थे लेकिन तो इस क्षेत्र में बने अतिक्रमण को हटाया गया और ही नीलाम भवनों को गिराया गया। जिससे इसके कार्य की गति जोर नहीं पकड़ रही है।
फतेहपुर| मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत बनने वाले बाजार शेड के लिए अब तक नहीं हटाए गए अतिक्रमण।