वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण
मड़ियादो| गांवके समीप वनभूमि पर छतरपुर जिले के एक युवक द्वारा अतिक्रमण कर वन भूमि पर कब्जा करने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी। इस मामले में मंगवार को वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहंुचकर अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। हटा वनपरिक्षेत्र अधिकारी जीपी शाक्य ने बताया कि शिकायत पर मड़ियादो के मदनटोर के समीप छतरपुर जिला निवासी गौरीशंकर यादव जो वर्तमान में नगदा सरपंच है। उसके द्वारा वन परिक्षेत्र सीमा में निवास बनाकर कब्जा किया जा रहा था। उक्त कब्जे को हटाया गया है। यदि दोबारा उक्त स्थान पर अतिक्रमण का प्रयास होता है तो संबंधित पर विभागीय कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एसके श्रीवास्तव, वनकर्मी यशवंत, मनीष बंुदेला शामिल रहे।
मडियादो| वनअमले ने वन भूमि से हटाया अतिक्रमण।