पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोन देने के नाम पर ठगी

लोन देने के नाम पर ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखबारमें छपे विज्ञापन के आधार पर बटियागढ विकासखंड के लिधौरा निवासी माखन लाल अहिरवार ने संबंधित मोबाइल पर फोन किया तो फोन पर उसे एक खाता नंबर दिया गया और कहा गया कि इस खाते में 23 सौ रुपए जमा कर दें। माखन ने हटा एसबीआई के माध्यम से दिए गए खाता नंबर में रुपए जमा किए और उसे 24 घंटे में दो लाख का फाइनेंस करने की बात कही गई। लेकिन जब 24 घंटा में रुपए नहीं आए तो पुनः फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि दस हजार रुपए और जमा करो तब तुम्हारा लोन स्वीकृत होगा। अब फरियादी उक्त विज्ञापन एवं अपने साथ हुई ठगी की शिकायत लेकर भटक रहा है। माखनलाल ने अपनी शिकायत को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित की है।

पुिलस में की शिकायत