पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिशुओं की देखभाल के टिप्स दिए

शिशुओं की देखभाल के टिप्स दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटा: स्थानीयसिविल अस्पताल में बुधवार को आशाकर्ताओं के लिए शिशुओं की देखभाल करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। बीएमओ डाॅ. विशाल शुक्ला ने बताया कि ठंड के मौसम शिशुओं की देखभाल का विशेष ध्यान रखा जाता है, विशेषकर निमोनिया का भय ज्यादा बना रहता इसके साथ मलेरिया, डायरिया आदि बीमारियों से बचने का प्रशिक्षण दिया गया। आशाओं को बताया कि शिशुओं को होने वाली बीमारी पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। प्रशिक्षण में हिनौता सेक्टर की आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न विधियों के माध्यम से बीमारियों से बचने के लिए लोगों का जागरूक बनाने की जानकारी दी गई। एपीकोर संस्था द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण में बीईओ डाॅ. विशाल शुक्ला, तेजराम वर्मा, अरविंद नेमा मौजूद थे।