ठंड दे रही दस्तक नहीं लग रहे अलाव
हटा| नगरमें अल सुबह तीन बजे से ही यहां से गुजरने वाली बसों को आना प्रारंभ हो जाता है। साथ ही सुबह 6 बजे से ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वाहन मिलते हैं। इन बसों में यात्रियों के साथ छोटे छोटे बच्चे भी रहे हैं। विगत एक सप्ताह से ठंड निरंतर बढ़ती जा रही है। लेकिन नगर में कहीं अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। बस स्टैंड पर आने वाले यात्री जहां तहां फैले कचरा को एकत्रित करके आग लगाकर उसी के तपन से ठंड दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
सत्तार, उमेश, राकेश पटेल ने बताया कि बस स्टैंड एवं किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कोई अलाव नहीं जला रहा है। बाहर से आने वाले यात्रियों एवं उनके साथ आए छोटे छोटे बच्चों को कचरा जलाकर ठंड भगाना पड़ती है। यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल अलाव लगाने की मांग की गई है।