पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मृतकों के खाते में पहुंच रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन

मृतकों के खाते में पहुंच रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक व डाक विभाग के अधिकारियों व सचिवों की मिलीभगत से सालों से चल रहा गड़बड़झाला

ओमप्रकाश शर्मा | बनवार

जबेरा जनपद की ग्राम पंचायत में सामाजिक सुरक्षा पेंशन मृतकों के खाते में जमा होने का मामला उजागर हुआ है। जिसमें सालों पहले मृत हो चुके व्यक्ति के नाम पर दिसंबर 2015 तक बाकायदा पेंशन सूची में नाम चढ़ाकर खाते डाली जा रही है। यह गड़बड़झाला काम विभागीय अधिकारियों, सचिव एवं बैंकों की सांठगांठ से चल रहा है। जबकि अपात्र व मृत हो चुके पेंशनधारकों के नाम ग्राम पंचायतवार सूची से अलग करने के निर्देश हर साप्ताहिक बैठकों में सचिवों को कई बाद दिए गए। लेकिन सचिवों व बैंकों के अधिकारियों द्वारा पेंशन हड़पने के लालच के चलते आज तक मृतकों के नाम सूची से नहीं हटाए गए। पेंशन आज भी खातों पर जा रही है।

मामला ग्राम पंचायत डूमर का है, जहां पर पोर्टल फेमली क्रमाक 25777743 के मेंबर आईडी क्रमांक123497208 में डूमर गांव के बैसाखू पिता गंनेशा अहिरवाल की मृत्यु 8 अक्टूवर 2014 में होने के बाद भी माह दिसंबर 2015 की पेंशन पोस्ट आॅफिस लखनी में जमा की जा रही है। वहीं गांव ग्राम के वर्षों पहले मृत हो चुके दर्जनों लोगों के नाम पेंशन बन रही है। जिनमें बेसाखू, इंद्ररानी, भगंनुता, देवी सिंह, नन्नू सेन, लोटन यादव, इंद्रानी के नाम भी शामिल हैं। वहीं झाम सिंह के नाम अभी अभी भी पेंशन राशि निकल रही है। वहीं पेंशन सूची मे गोमती बल्कि वाई नाम की अकेली महिला होने के बाद भी डबल नाम से पेंशन निकल रही है। बीडी श्रमिक के नाम व पंचायत से सामाजिक सुरक्षा की डबल पेंशन में उत्तम सिंह, मुल्लू रैकवार सहित रतनचंद जैन का नाम शामिल हैं। जिसकी माह दिसंबर तक जारी पेंशन सूची में है।

गौरतलब हो कि जब तक ग्राम पंचायत सीधी पेंशन की राशि सूचीबद्व करके पोस्ट आॅफिस बैकों में जमा करती थी, तब तक की राशि मृतकों के खाते में नहीं है और आॅनलाइन पेंशन भुगतान की व्यवस्था होने के बाद कुछेक मृतकों की राशि उनके खाते में दो से तीन माह की जमा बताई जा रही है। इस पूरे गड़बड़झाला की सूक्ष्मता से जांच होने पर जनपद की डूमर ही नहीं बल्कि हरेक ग्राम पंचायत में गड़बड़झाला उजागर होगा

कराई जाएगी जांच
Ãयह गंभीर मामला है। इस मामले की तत्काल जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सीपी पटेल, एसडीएम, तेंदूखेड़ा

खबरें और भी हैं...