- Hindi News
- नाम वापसी के बाद संचालक हुए निर्विरोध निर्वाचित घोषित
नाम वापसी के बाद संचालक हुए निर्विरोध निर्वाचित घोषित
जिलासहकारी केंद्रीय बैंक चुनाव प्रक्रिया के तहत कुल 29 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से दो नामांकन जांच के बाद निरस्त कर दिए गए थे। इसके बाद बैध नामांकन पत्रों की सूची चस्पा की गई।
शनिवार को नमांकन पत्रों की वापसी प्रक्रिया हुई जिसमें 19 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। देर शाम नाम वापसी के बाद संचालक मंडल के 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शनिवार को नाम वापसी प्रक्रिया के बाद निर्वाचित घोषित उम्मीदवारों की सूची जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के बाहर चस्पा कर दी गई है। अब 30 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। इसके पहले बैंक अध्यक्ष बनने के लिए संचालकों में जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। संचालक में से ही अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए निर्वाचन होना है।
दसपदों के लिए 10 उम्मीदवार
निर्वाचनअधिकारी उपायुक्त सहकारी राजेश कुमार खत्री के अनुसार नाम वापसी के बाद संचालक मंडल के दस पदों पर कुल दस उम्मीदवार शेष हैं। जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसके बाद 30 सितंबर को निर्वाचित संचालक मंडल के सभी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अन्य संस्थाओं के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा। इसी दिन मतदान मतगणना के साथ परिणाम घोषित होंगे। संचालक मंडल में सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचत घोषित होने के बाद अब अध्यक्ष पद को लेकर कवायद शुरू हो गई है।
नाम वापसी के बाद जो 10 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं उनमें दमोह से सुखनंदन पटेल, पटेरा से विवेश शेंडेय, हटा राजेश पौराणी, बटियागढ़ से मुरारी लाल पटेल, पथरिया से राजेंद्र गुरु, जबेरा से अंजनी सिंह, तेंदूखेड़ा से विवेक जैन, मार्केटिंग तेंदूखेड़ा से बहादुर सिंह, उद्योग समिति से अनिल मिश्रा निर्वाचित घोषित हुए हैं।
ये उम्मीदवार बने संचालक
दमोह। को-आॅपरेटिव बैंक।