प्रशिक्षण में क्या सीखा समापन पर बताया
जनपद पंचायत के बीआरसी सभाकक्ष में मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2015-16 की कार्ययोजना तैयार करने का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई कि नए वित्तीय वर्ष में गांव के विकास की जो कार्य योजना तैयार की जाए वह गांव में ही गांव वालों के साथ बैठकर बनाई जाए। कार्ययोजना कैसे तैयार करना है। इसके लिए सभी को गांवों का भ्रमण करके उन्हे कार्ययोजना तैयार करके भी बताई गई।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत भिड़ारी निवासी रामप्रसाद यादव, गनेश यादव, मुन्ना लाल अहिरवार, विजय यादव ग्राम पंचायत बोरी कला निवासी श्यामलाल सेन, गनपत सेन एवं रसीलपुर निवासी गनेश पटेल, गजराज अठया, संतोष पटेल द्वारा अपने गांव विकास के लिए तैयार किए सामाजिक, संसाधन एवं मौसमी नक्शे की प्रस्तुति करते हुए बताया कि गांववासियों के सहयोग से इसे तैयार किया गया है इसमें अधिक रोजगार के अवसर एवं गांव को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया है। यदि इस योजना को गांव में स्वीकृति मिलती है तो गांव के हर गरीब वर्ग की आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी।
प्रशिक्षण के समापन पर एपीओ द्वारका पटेल, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लाॅक समन्वयक पुष्पा सिंह द्वारा कार्ययोजना तैयार करने के लिए सामग्र्री का वितरण किया गया। प्रशिक्षण में मनरेगा के सहायक यंत्री डीके मिश्रा, पंचायत सचिव, रोजगकार सहायक, जनअभियान परिषद के सदस्य मौजूद रहे।