पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सघन सहभागिता नियोजन कार्यक्रम हुआ

सघन सहभागिता नियोजन कार्यक्रम हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहटा। मनरेगायोजना में पारदर्शिता लाने के लिए ब्लाॅक स्तरीय सघन सहभागिता नियोजन अभियान की तीन दिवसीय कार्यशाला विभिन्न गांव में आयोजित की गई। जिसमें जबेरा एवं तेंदूखेड़ा ब्लॉक में एकता परिषद विधानसभा इकाई, मप्र जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयकों, सीबीओ ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रथम दिन जनपद पंचायत के सभा कक्षा में उपस्थित अधिकारियों ने मनरेगा का लेवर बजट अब ग्रामवासियों की सहभागिता के बारे में अवगत कराया। वहीं दूसरे दिन ब्लाॅक स्तरीय नियोजन दल के सदस्यों ने ग्रामाें में जाकर ग्रामीणों के सहयोग से सामाजिक मानचित्र, संसाधन मानचित्र, मौसमी चाट एवं कार्ययोजना बनाने का अभ्यास किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक सचिन अग्रवाल, सुदर्शन पटैल सहित घनश्याम रैकवार, विमला नामदेव अन्य सदस्य मौजूद रहे।