पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों से करा रहे शौचालय निर्माण

बच्चों से करा रहे शौचालय निर्माण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनवार के ग्राम बड़गुवां में स्कूली बच्चों से शौचालय निर्माण के काम में मजदूरी कराई जा रही है।

निज संवाददाता | बनवार

जनशिक्षा केंद्र के अंर्तगत आने वाला बड़गुवां मिडिल स्कूल हर समय किसी किसी विवाद के कारण चर्चाओं में रहता है। कभी एमडीएम वितरण में अनियमिताओं को लेकर तो कभी शिक्षकों के गैर जिम्मेवार रवैया को लेकर। हाल में ही 64 हजार के शौचालय निर्माण के कार्य में स्कूली बच्चों से काम करवाने का आरोप शिक्षिका पर जनपद सदस्य उत्तम पटैल सहित ग्रामीणों ने लगाया है।

दूसरी ओर शिक्षिका रश्मि जैन ने आरोप लगाया है कि एमडीएम वितरण की व्यवस्था में अनियमिताओं की शिकायत करने के कारण समूह रानी अबंतिवाई के पति उत्तम पटैल उन पर गलत आरोप लगाकर शिक्षकों को आए दिन परेशान करते है। ग्रामीणों ने बताया कि एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का असर बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल शिक्षिका द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य बच्चों से कराया जा रहा है। वहीं स्कूल प्रभारी रश्मि जैन ने बताया कि बच्चों से ईंट गारा बनवाने का ग्रामीणों का आरोप बिल्कुल गलत है। स्कूल की किचिन गेट के पास जहां बच्चे बैठकर रोजाना भोजन करते थे वहां पर सीमेंट का मसाला पड़ा हुआ था और स्कूल बंद होने का समय हो चुका था। जिसे हटाने के लिए मैंने स्वयं काम किया। जिसे देखकर बच्चे साथ में गए। अब ग्रामीण बच्चों से काम करवाने का गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिडिल स्कूल में 130 बच्चों को एक गिलास दाल में अधजली रोटी दी जा रही थी। जिसके चलते खाना बनाने वाले को बदलने की वजह उन्हें परेशान किया जा रहा है। गौरतलब है कि मिडिल बडगुवां में समूह के संचालकों के द्वारा एमडीएम वितरण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। जिसकी दर्जनों शिकायतें जनपद जबेरा, जिला पंचायत सीईओ से करने के बाद इसकी जांच की गई। वहीं अधिकारियों के सामने एमडीएम वितरण में अनियमितताएं सिद्ध होने के बाद भी समूह पर कोई कार्रवाई नहीं करने की वजह से स्कूल में आए दिन विवाद हो रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।



जांचकी जाएगी

इससंबंध में जनशिक्षक राकेश परोहा का कहना है कि स्कूली बच्चों से ईट गारा के कार्य करवाने की जांच की जाएगी। शिक्षिका द्वारा शौचालय बनवाने का ठेका दिया गया है फिर बच्चों से काम करवाने का मामला समझ से परे है। स्टाफ और समूह संचालकों के बीच एमडीएम को लेकर विवाद के चलते एक दूसरे पर आॅरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।