जनरेटर हटवाने सौंपा ज्ञापन
हटा | नगरके गाैरीशंकर वार्ड न्यू शिक्षक कालोनी निवासियों ने एसडीएम को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए शासकीय भूमि में लगे एयरटेल कंपनी के जनरेटर को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि न्यू शिक्षक कालोनी वार्ड में एक व्यक्ति के मकान की छत पर एयरटेल कंपनी का टावर लगा है। जिसका जनरेटर शासकीय भूमि पर लगा है। जहां पर यह जनरेटर लगा है, वहां से स्कूलों के बच्चे एवं वार्ड के लोगों का आना- जाना रहता है। इसी मार्ग में सीसी रोड तथा उसके बाजू से नाली निर्माण दो साल से स्वीकृत है। लेकिन जनरेटर रखा होने के कारण इस सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण नहीं हाे पा रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने अाए लोगों ने जनरेटर हटाने की मांग की है एवं रास्ता निर्माण कराने के लिए कहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में रवींद्र पांडे, रतन सिंह, अरूण पांडे, रामकृष्ण श्रीवास्तव, महेंद्र , संजय, प्रभूदयाल, भूपेंद्र, देवी, दीनदयाल मौजूद थे।