पोषण आहार की जानकारी
हटा। नगरके संजय वार्ड में संचालित आंगनवाड़ी क्रमांक 136 में स्नेह शिविर के तहत बच्चों को पोषण आहार से संबधित जानकारी दी जा रही है। केंद्र की कार्यकर्ता रेखा पटेल ने बताया कि शासन के आदेशानुसार केंद्र में 9 से 21 फरवरी तक स्नेह शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कम वजन एवं अति कम वजन के बच्चों के माता को पोषण आहार बनाने की विधि एवं उन्हें स्वच्छता की जानकारी दी गई है। सहायिका आशिया ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अतिकम वजन के बच्चों की विशेष देखभाल कर उनका कुपोषण दूर कर स्वस्थ बनाना है।