607 प्रत्यािशयों पर बाउंडओवर कार्रवाई
हटा। एसडीएमहटा राकेश कुशरे एवं कार्यपालिका दडाधिकारियों के द्वारा बनवार के हरदुआ मानगढ़ की घटना को देखते हुए चुनाव लड़ने वाले 607 प्रत्याशियों को 25000-25000 रुपए के बंधपत्र पर चुनाव अवधि तक के लिए प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रत्याशियों के द्वारा पंचायत चुनाव के दौरान कोई विवाद किया जाता है तो उनके द्वारा प्रस्तुत बंधपत्र की राशि जब्त की जाकर धारा 122 के तहत दो साल तक कारावास निरूद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी। अनुभाग हटा के अंतर्गत 5 थानों से थाना हटा में 232, थाना गैसाबाद 67, थाना रनेह 43, थाना मढ़ियादो 180 और थाना रजपुरा 84 में प्रत्याशियों के बंधपत्र भरे गए है। इस प्रकार कुल 607 प्रत्याशियों के बाउंडओवर किए गए है। शेष प्रत्यािशयों के बाउंडओवर किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।