रोंसरा गांव में एक छात्र फांसी पर झूला
हटा। सुनारनदी के किनारे बसे रोंसरा गांव में रविवार की दोपहर में 18 वर्षीय छात्र नीलेश अठ्या ने खुले मैदान में एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। जैसे ही लोगों ने उसे फांसी पर झूलते देखा, तो उसकी रस्सी काटी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी हटा पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस छात्र की मौत के कारणों की जांच कर रही है। उसके परिजनों और परिचितों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। हटा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने के बढ़ते आंकड़ों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।