होटल संचालक पर चाकू से हमला
हटा| स्थानीयबस स्टैंड पर नास्ता की दुकान चलाने वाले नंदकिशोर रैकवार पर शनिवार की शाम आलोक अरोरा ने चाकू से हमला कर दिया। साथ ही दुकान में रखी सारी सामग्री को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने अरोपी के विरुद्ध मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।