पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवयुवक लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक

नवयुवक लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामसिमरी जालम सिंह के पंचमुखी मंदिर में नव युवक लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि भाव सिंह लोधी, प्रेम सिंह लोधी मौजूद रहे। सबसे पहले समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।

इसके बाद सर्वसम्मति से जबेरा ब्लाॅक कार्य कारणी का गठन किया गया। जिसमें ब्लाॅक अध्यक्ष राजा भैया बिजौरा, उपाध्यक्ष निजाम सिंह लोधी हिनौती आजम, सचिव लक्ष्मन सिंह मुआर, कोषाध्यक्ष लोकेद्र सिंह चौपरा, मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह सिमरी, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह नोहटा को चुनाव गया। वहीं सदस्यों रतन सिंह,रोहनी, कमलेश सिंह सिमरी, चरन सिंह सिमरी, नथ्थू सिंह घटेरा, परम सिंह मासाव वनवार, खेलन सिंह सिमरी, सुरेंद्र सिंह सिमरी, अभय सिंह सिमरी, गिरवर सिंह सिमरी चुना गया।