- Hindi News
- 10 साल का रिकाॅर्ड कचरे के ढेर में फेंका
10 साल का रिकाॅर्ड कचरे के ढेर में फेंका
गांवका आयुर्वेद अस्पताल अपनी कार्यप्रणाली के चलते हे सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में मरीजों को मिलने वाली हजारों रुपए की जीवनरक्षक दवाएं एवं कार्यालय के रिकाॅर्ड कचरे के ढेर में डाल दिए गए हैं।
मौके पर पहुंचे सरपंच हाकम सिंह, उपसरपंच अशोक रैकवार, गनेश सोनी, रामा रावत, सुबोध जैन ने बताया कि आयुर्वेद अस्पताल में पिछले 10 साल का पुराना रिकॉर्ड जिसमें ओपीडी आवक जावक, इत्यादि रजिस्टर एवं लाखों रुपए मूल्य की 100 टेबलेट की सैकड़ों डिब्बी, भस्में, चूर्ण इत्यादि लावारिश हालत में पड़ी हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल से नहीं दवाईयां नहीं दी जाती है और ही ओपीडी रजिस्टर पर मरीजों का पूर्ण पता होता है। सरपंच एवं ग्रामीणों ने लावारिश दवाईयों का पंचनामा बनाकर पंचायत भवन में रखने की बात की है। वर्तमान में अस्पताल में मरम्मतीकरण का काम भी चल रहा है, जिसमें व्यारमा नदी की लोकल रेत एवं घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। ग्रामवासियों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।