- Hindi News
- हटा से छतरपुर रही बस में रखे बैग से जेवरात,नकदी चोरी
हटा से छतरपुर रही बस में रखे बैग से जेवरात,नकदी चोरी
हटासे छतरपुर रही कृष्णा ट्रेवल्स की बस में रखे बैग से जेवरात और नकदी चोरी हो गए। मामले की शिकायत डीआईजी कार्यालय में की गई है। उन्होंने बस स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है।
बड़ामलहरा के मूलचंद्र असाटी की प|ी अर्चना असाटी ने डीआईजी कार्यालय में दिए आवेदन में बताया है कि 8 फरवरी को हटा से शादी में शामिल होकर वे बस क्रमांक एमपी 16 पी 0364 से बड़ामलहरा रही थी। उनके रिश्तेदार भी इसी बस में छतरपुर आने के लिए सवार हुए। इनके बैग को बस के ड्राइवर और क्लीनर ने बस की छत रखवा दिया। बस रास्ते में कई जगह रुकते-रुकते शाम 4 बजे बड़ामलहरा पहुुंची। अर्चना के अनुसार वह अपने घर के सामने बस से उतर गई और बैग भी ले लिया। घर जाकर जब बैग खोला था, तो वह अंदर से कटा हुआ था। बैग में रखे जेवर और नगदी गायब थे। इस पर उन्होंने इसी बस में बैठकर छतरपुर रहे रिश्तेदारों को फोन द्वारा सूचना दी। उन्होंने बस को मातगुवां थाने के सामने रुकवा कर मातगुवां थाने में सूचना दी, लेकिन मामला दूसरे थाने का होने के कारण वहां पर कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई। बड़ामलहरा थाने में जब इस घटना की सूचना दी गई तो पुलिस ने तो कोई कार्रवाई की और ही बस स्टाफ को बुलाकर पूछताछ की। अर्चना का आरोप है कि थाने जाने पर टीआई उन्हें बार-बार टहलाते रहे। जबकि उनके बैग से करीब साढ़े तीन लाख रूपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और करीब 30 हजार रुपए की नगदी थी। इससे परेशान होकर अर्चना ने डीआईजी केसी जैन को ज्ञापन दिया। डीआईजी श्री जैन ने मामले में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है।