एनएच पर मवेशियों का झुंड, हादसों का डर
नेशनलहाइवे 26 पर आवारा मवेशी दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। सड़क पर मवेशियों के झुंड बैठे और खड़े रहते हैं जो अचानक वाहन के सामने जाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक चालक महेश कुमार, मिथलेश ने बताया कि मवेशी हॉर्न देने पर भी अलग नहीं हटते हैं। कभी-कभी अचानक ट्रक के सामने जाते हैं। बाइक सवार राहुल ने बताया कि रोजाना लोग मवेशियों के चक्कर में स्लिप हो रहे हैं। सड़क से मवेशियों को हटाने के लिए कोई नियम नहीं बनाया गया है। मोड़ पर मवेशियों को होना खतरनाक साबित हो रहा है। पालिका ने कांजी हाउस भी बंद कर दिया है।
खुरई की मुख्य सड़क पर आवारा मवेशियों का झुंड िजससे हादसों का डर रहता है।