- Hindi News
- सोशल मीडिया में भी हिंदी आगे बढ़ रही: तहसीलदार
सोशल मीडिया में भी हिंदी आगे बढ़ रही: तहसीलदार
स्थानीयगायत्री शक्तिपीठ सभाकक्ष में हिंदी दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के अतिथि तहसीलदार आरए प्रजापति ने बताया कि आज हिंदी का सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी इस भाषा का उपयोग हो रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी हिंदी आगे बढ़ रही है। हिंदी हमारी मातृभाषा है। जो हमें सिर्फ बोलना लिखना ही नहीं बल्कि संस्कार भी सिखाती है। प्रज्ञापुत्र डॉ. सीएल नेमा, प्रशांत पाठक, नीलू, विनोद श्रीवास्तव, अजीत अवस्थी, मनीषा दुबे, प्रमोद पटेरिया, उमेश अठया ने देश में हिंदी की स्थिति को बताते हुए इसे ओर भी सशक्त होने की आवश्यकता बताई। गोष्ठी का आयोजन सांस्कृतिक भारत मंच, गायत्री युवा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. रूप सिंह, मुरारी लाल पटेल, खिलान पटेल, कपिल गौर, बीएल नरेलिया, सुरेंद्र अग्रवाल, विजय चौरसिया, महेंद्र तंतुवाय, सौरभ अग्रवाल, जितेंद्र प्यासी, जितेंद्र ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ नेमा ने एवं आभार अभिषेक ताम्रकार ने जताया।