हर घर में शौचालय जरूरी : व्यास
हटा। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तालगांव, हिनमतपटी में शौचालय का उपयोग करने की जानकारी देने जन चौपाल लगाई गई। इस जन चौपाल में बताया कि हर घर में शौचालय जरूरी है। खुले मैदान में शौच जाने का सीधा मतलब है कि गांव में बीमारियों को आमंत्रण देना। शौचालय का उपयोग करने के संबंध में गांवो में दीवार लेखन एवं स्टीकर लगाए गए। गोविंदा गोपाला शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक चक्रेश व्यास ने बताया कि संस्था के द्वारा दीवाल लेखन एवं स्टीकर घर घर में जाकर लगाने के साथ शौचालय निर्माण के लिए पंचायतों के माध्यम से मिलने वाले अनुदान की जानकारी भी दी जा रही है एवं गांव में कितने शौचालय पहले से है और कितने बनने है इसका सर्वे किया जा रहा है। इस अवसर पर गांव के ओमकार व्यास, रामरतन, मानक, सूरज, अनंतराम, महेन्द्र दाहिया बारिश खान, भगवत पटेल, क्रपाल पटेल, छोटे लाल रजक मौजूद थे।