पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुपोषण पर कमी लाने कार्यशाला

कुपोषण पर कमी लाने कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चोंको कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए तेंदूखेड़ा कृषि उपज मंडी सभाकक्ष में स्वैच्छिक संस्था ग्रामीण विकास समिति के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था के गोविंद यादव ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पूरक पोषण आहार दिया जाता है, केवल पूरक पोषण आहार के माध्यम से कुपोषण दूर नहीं किया जा सकता। इसके लिए समाज को सजग होना बहुत जरूरी है, तभी कुपोषण के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौश्टिक कंदमूल फल, साग भाजियां, तरल पदार्थ, अनाज की अनेक तरह की किस्में उपलब्ध है,जिनका अच्छे तरीके से उपयोग करके बच्चों की सेहत में सुधार लाया जा सकता है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लायनेस क्लब अध्यक्ष साक्षी वैशंपायन ने महिलाओं को संतुलित आहार में ऊर्जा देने वाले,षरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पदार्थों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय ने महिलाओं को सलाह दी की वह अपने घर के आसपास या खेतों में सब्जियां उगाएं और पांच प्रकार के फलदार पौघे लगाएं।