पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक गार्ड बनकर व्यापारी से 35 हजार की ठगी

बैंक गार्ड बनकर व्यापारी से 35 हजार की ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटा। बैंक की सील लगी वह रसीद जिसे आरोपी युवक द्वारा वापस की गई।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी गार्ड, पुलिस कर रही तलाश

निजसंवाददाता| हटा

नगरके एक बर्तन व्यवसायी से भारतीय स्टेट बैंक के अंदर 6 दिसंबर को बेहद नाटकीय तरीके से ठगी हो गई। बैंक गार्ड बनकर पहुंचे एक बदमाश ने व्यवसायी से करीब 35 हजार रुपए ठग लिए। इस ठगी की जानकारी व्यापारी को तब लगी, जब जमा किया हुआ रुपया खाता में नहीं पहुंचा।

घटना की रिपोर्ट शुक्रवार को हटा थाना में दर्ज कराई गई है। बैंक के सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद हो गया है। कैमरे के फुटेज लेकर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बर्तन व्यवसायी गौरव पिता अशोक ताम्रकार ने बताया कि दिल्ली के व्यापारी अरूण कुमार के खाते में 34 हजार 760 रुपया करने के लिए वे 6 दिसंबर शनिवार को स्टेट बैंक गए थे। जब वे लाइन में लगे थे उसी समय बैंक गार्ड टाइप की ड्रेस पहने एक युवक वहां पहुंचा और कहने लगा कि समय कम है लाओ अंदर से रुपए जमा करवा दे रहे है। इस पर कथित गार्ड का भरोसा करके गौरव ने रुपए दे दिए। कुछ देर बाद उस गार्ड ने बैंक की सील लगी रसीद भी उन्हें वापस कर दी। लेकिन जिस खाते में राशि जमा होनी थी उसमें जब बैलेंस नहीं पहुंचा तो गौरव ने गुरुवार को फिर से बैंक जाकर जानकारी ली।

बैंक में खाते खंगाले गए लेकिन ऐसी कोई राशि जमा होना नहीं पाया गया। तब कहीं गौरव को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। शुक्रवार को जब बैंक के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखे गए तो व्यापारी ने ठग को पहचान लिया। बाद में घटना की लिखित शिकायत बैंक अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन से की गई। गौरव ने बताया पूर्व में उसी व्यक्ति ने एक अन्य खाते में उसके रुपए जमा कराए थे। इस कारण भरोसे में उसे उन्होंने रुपए दिए थे। बैंक के अंदर हुई इस तरह की ठगी ने सभी उपभोक्ताओं को चिंता डाल दिया है। व्यापारी संघ के पदाधिकारी प्रदीप जैन, रिंकू दिगंबर, अनिल शर्मा ने पुलिस प्रशासन से घटना की जांच साइबर सेल एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कराने की मांग की है।

विपरीतदिशा में लगे सीसी कैमरा, आधे कैमरा बंद पड़े

बैंकपरिसर में जो भी सीसी कैमरा लगे है वे सभी विपरीत दिशा में लगे है। जिसमें सिर के बाल ज्यादा दिखाई देता है चेहरा कम ही नजर आता है। बैंक परिसर में कुल 8 सीसी कैमरा लगे हुए है। जिसमें से चार कैमरा तो लंबे समय से बंद पड़े है