- Hindi News
- तहसीलदार ने संदिग्ध यूरिया से भरा वाहन पकड़ा
तहसीलदार ने संदिग्ध यूरिया से भरा वाहन पकड़ा
भिलौनी समिति के सेल्समेन ने कहा यह मेरा खाद नहीं है, पहले ही चुका 600 बोरी खाद
निजसंवाददाता। हटा
कृषिउपज मंडी में स्थित सहकारी विपणन समिति की खाद गोदाम में शुक्रवार की शाम छतरपुर जिले के एक पिकअप वाहन में लोड हो रहे यूरिया खाद को प्रशासन ने अपनी निगरानी में कर लिया है।
यूरिया लोड होने की जानकारी मुखबिर द्वारा प्रशासन को दी गई थी। प्रभारी तहसीलदार प्रभाकर गर्ग ने मौके पर जाकर देखा कि एक सफेद रंग की पिकअप एमपी 16 जीए 0679 में 51 बोरी यूरिया खाद लोड हो चुका था।
इस खाद को लेने कौन आया है अौर कहां जा रहा था। इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा था। साथ ही वाहन चालक भी मौके से गायब हो गया।
अपने दल के साथ पहुंचे तहसीलदार ने वाहन में रखी खाद एवं वाहन का पंचनामा तैयार करके गोदाम प्रभारी को सौप दिया। गोदाम प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि यह खाद भिलौनी समिति का है, जिसे परिवहन किया जा रहा था।
भिलौनी समिति के लिए 600 बोरी खाद का परिवहन था, पूर्व में 540 बोरी परिवहन हो चुकी थी। शेष बोरी का परिवहन शुक्रवार को हो रहा था। वहीं तहसीलदार ने जब भिलौनी समिति के सेल्समैन एवं प्रबंधक से बात की तो उन्होंने बताया कि उनका 600 बोरी खाद पहले ही चुका है। यह उनका खाद नहीं है।
खाद संदिग्ध होने पर इसका पंचनामा कार्यवाही की गई। शनिवार को इस मामले की दोबारा जांच की जाएगी।