पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नल जल योजना बंद पानी को तरस रहे लोग

नल जल योजना बंद पानी को तरस रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवोंमें निवासरत लोगों को पानी देने के लिए, लाखों रुपए की लागत से बनाई गई नल जल योजना की टंकी सूखी पड़ी हैं। पानी की सुविधा होने से अाज भी गांव के हजारों लोग कोसों दूर पानी की तलाश में भटक रहे हैं। गौरतलब है कि हटा ब्लॉक में आने वाले ग्राम धूमा, भिड़ारी, कुवंरपुर आदि गांवों में बुंदेलखंड पैकेज के तहत लोगों को पानी की सुविधा के लिए नलजल योजना के तहत टंकी बनाई गई थी। इनमें पानी भरने तथा लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए बोरवेल के साथ-साथ पाइप लाईन भी विछाई जानी थी। संबंधित विभाग ने टंकी बना दी लेकिन पाइप लाइन आज तक नहीं बिछाई हैं जिससे यह टंकी बंद पड़ी है।

स्थानीय निवासी राजेश, हरिनारायण, दशरथ, काशीराम, किशोरीलाल, परसराम, ग्याप्रसाद ने बताया कि बुन्देलखंड पैकेज द्वारा नलजल योजना में अंतर्गत 2 साल पहले यहां गड्ढा खोदा गया था। वहीं पानी सप्लाई के लिए पंप भी रखे गए थे, लेकिन पाइप लाइन अभी तक नहीं डाली गई जिससे आज भी यह टंकी सूखी पड़ी है। वहीं इस योजना का क्रियान्वयन करने वाले विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। इन गांवोंं में हैंडपंप तो लगे है लेकिन वह लोगों की आबादी के हिसाब से बहुत कम हैं। इस साल बरसात कम होने से ठंडी के मौसम ही में ही गांव में पानी की किल्लत बन गई हैं। यदि नलजल योजना का संचालन सही तरह से होता तो इस समस्या से राहत मिल सकती थी। ऐसा ही हाल हटा ब्लाक के कई गांवो का है जहां पर बनी नलजल योजना की टंकी शो पीस बन कर रह गई हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार विभाग के अधिकारियों से की गई हैं। लेकिन इसके बाद भी आज इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस बारे में एसडीओ जीपी मिश्रा का कहा कि गांवों में नलजल योजना के तहत गड्ढ़े खोदे गए है उनकी सफाई करवाकर उनमें पाइप लाइन बिछाई जाएगी तथा नलजल योजना को चालू किया जाएगा।

हटा। नलजल योजना के तहत ग्राम कुंवरपुर में सालों से बंद पड़ी पेयजल टंकी।