शाम को कहचरी बन जाता आहाता
स्थानीयतहसील कचहरी परिसर में जहां सभी दस्तावेज लेखक बैठते हैं, दिन ढलते ही शराबियों का जमघट लगाना शुरू हो जाता है। सोमवार को जब दस्तावेज लेखक अपने अपने निर्धारित स्थान पर पहंुचे तो जहां तहां शराब के खाली पाव, पानी पाउच एवं सारे केंपस में गंदगी फैली हुई थी। दस्तावेज लेखक जागेश्वर पौराणिक, रानू, हरेंद्र, दरबारी, हरिराम ने बताया कि शाम को कार्य बंद होते ही सभी यहां से चले जाते हैं। यहां बस स्टैंड से सीधा रास्ता होने एवं अंधेरे का लाभ लेकर शराबी यहां जाते हैं और देर रात तक यहां शराब का दौर चलता है। राम स्वरूप तिवारी, गंगा राम पटेल, उत्तम अहिरवार ने बताया कि कुछ तो सरकारी कर्मचारी भी इसमें संलग्न हैं। इसकी शिकायत तहसीलदार एवं एसडीएम से पूर्व में की जा चुकी है। अब पुनः प्रशासन से कचहरी परिसर जो रात में अहाता बन जाता है इस संबंध में कार्रवाही की मांग की है।