शिविर में मतदाता सूची का किया अवलोकन
मालथौन में भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सागर के निर्देशानुसार तहसीलदार जीएस पटैल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में विशेष मतदाता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गांव वालों ने शामिल होकर मतदाता सूचियों का अवलोकन किया। उसके बाद प्रारूप-6, प्रारूप-7 प्रारूप-8 के फार्म जमा किए। शिविर में प्रारूप-6 के 575 फार्म, प्रारूप-7 के 167 फार्म, प्रारूप-8 के 84 फार्म प्राप्त हुए। शिविर में बीएलओ उपस्थित थे। शिविर में मतदाताओं के नाम जुड़वाना, दुरूस्तकरना, नाम काटना एवं बाहरी स्थानों से आए नए लोगों के नाम सूची में जोड़ने एवं डीएसआर नामों को सूची से हटाने की प्रक्रिया की गई।
खुरई मालथौन में विषेष मतदाता शिविर संपन्न हुआ।