आम रास्ते पर कर लिया अतिक्रमण
कलेक्टर द्वारा राजस्व अधिकारियों को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश देने के बाद भी शासकीय जमीन पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है। लेकिन इस ओर पटवारी से लेकर ग्राम पंचायत सचिव सरपंच द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
एक दिन पहले ही प्रशासन ने बड़गुवां में आम रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। वहीं ताजा मामला ग्राम पंचायत सिमरी में प्रकाश में आया है जहां श्मशानट के आगे की सरकारी जमीन को गांव के आम रास्ता होने की वजह से छोड़ा गया था जिस पर गांव के कुछ लोगों द्वारा आम रास्ते पर पत्थर डलवाकर अतिक्रमण कर लिया है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा 9 सितंबर को जबेरा तहसीलदार एवं कार्यालय कलेक्टर में करते हुए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। ग्राम के दीवान साव रघुराज सिंह ने बताया कि गांव के कोमल रजक, कड़ोरी रजक, रज्जू रजक, रवि रजक, गोपाल रजक के द्वारा गांव के श्मशान घाट के आगे से निकली गांव की आम रास्ता पर पत्थरों की बाढ़ लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। यह रास्ता गांव के लोगों स्कूली बच्चों को मंदिर स्कूल सेवा सहकारी बैंक तक पंहुचने का रास्ता है। वहीं जमीन के अतिक्रमण में शामिल कोमल रजक, कड़ोरी रजक, रज्जू रजक रवि रजक गोपाल रजक का कहना है कि श्मशानघाट की आगे के आम रास्ता को छोड़कर बेकार पड़ी जमीन पर हमारा पुस्तैनी से कब्जा है और आम रास्ता हमारे निर्माण कार्य से बंद नहीं होगा। इस मामले में जबेरा तहसीलदार आरवी खरे का कहना है कि सिमरी जालम की आम रास्ता में अतिक्रमण करने का शिकायती आवेदन ग्रामवासियों द्वारा की है जिसके संबंध में नायब तहसीलदार को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
बनवार। सिमरी जालम गांव के रास्ते पर पत्थर रखकर किया अितक्रमण। जमीन काे बताया पुश्तैनी।