फसल काटने पर मारपीट
फसल काटने पर मारपीट
हटा.थानाक्षेत्र के ग्राम छेवला गंगाराम निवासी बंसिया पिता दलुआ अहिरवाल पर रसीलपुर निवासी चिन्नू साहू गट्टू साहू ने फसल काटने से हुए विवाद पर लाठियों से मारपीट कर जातिगत अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
टक्करसे घायल - हिंडोरिया। थानाक्षेत्र के ग्राम बांदकपुर रोड पर शंभू उर्फ सिम्मू पिता परमानंद सोनी को बाइक क्रमांक एमपी 20 केडी 6892 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालते हुए टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
अज्ञातयुवक का शव मिला - बटियागढ़। थानाक्षेत्र के सुनार नदी के घाट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया।