छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
हटा | नगर के सबसे पुराने स्कूल नावघाट एक्सीलेंस स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रा हर्षिता सोलंकी ने अतिथियों के आगमन पर स्वागत गीत प्रस्तुत करके उनका अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में छात्रों ने अनेक प्रस्तुतियां दी, जिसमें किसी ने सब्जी तो किसी ने पापूलर बेचकर नाटक का मंचन किया। इसके अलावा एकल तथा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, साहित्यकार श्याम सुन्दर दुबे, पूर्व विधायक विजय सिंह राजपूत, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक जैन, डाॅ सीएल नेमा, लालचंद खटीक, मनीष पलया, सौरभ नेमा, मनीष चौरसिया, शिक्षक आरके श्रीवास्तव, नंदकिशोर असाटी, किरण श्रीवास्तव, निवेदिता दुआ, डॉ. नीरज मिश्रा, रामवरूप चौरसिया मौजूद थे।