पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीईओ का तबादला, एसडीएम ने लिया चार्ज

सीईओ का तबादला, एसडीएम ने लिया चार्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखंड हटा जनपद पंचायत सीईओ वीके सिंह का तबादला भिंड जिले के रोन जनपद पंचायत में हो जाने पर मंगलवार को एसडीएम नंदलाल सामरथ ने जनपद सीईओ का चार्ज लिया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायकों की बैठक लेकर उन्हें ग्राम पंचायतों के कार्यो को सक्रियता से करने एवं पेंडिग कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य, समग्र पोर्टल कार्य, मजदूर सुरक्षा कार्य बनाने, भवन श्रम निर्माण योजना के अंतर्गत मजूदरों के बैंक खाते लिंक कराने के संदर्भ कड़े निर्देश दिये। इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय अंत्योदय मेला में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में रखे गए प्रत्येक ग्राम पंचायत से वर-वधु के तीन जोड़ों की सहभागिता के लक्ष्य को पूरा करने के दिशा निर्देश।

खबरें और भी हैं...