नाबालिग से दुराचार का मामला दर्ज
नाबालिग से दुराचार का मामला दर्ज
हटा.हटा पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसे भगाने एवं उसके साथ दुराचार करने का प्रकरण दर्ज किया है। थाना अंतर्गत एक गांव से 13 अगस्त को दो सहेली अचानक गायब हो गई। दोनों के अभिभावकों द्वारा हटा पुलिस थाना में गुम इंसान कायम कराया गया। शुक्रवार को गांव वापस आई लड़की अपने परिजन के साथ पहुंचकर पुलिस को बताया कि रामेश्वर उसे विवाह का झांसा देकर दिल्ली एवं गुड़गांव ले गया था, जहां उसे एक माह तक दुराचार करता रहा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बालिका के अपहरण एवं दुराचार का प्रकरण दर्ज किया है आरोपी की तलाश की जा रही है।