बूंद-बूंद पानी के लिए खोदा गड्ढा
नोहटा : ग्रामविकास प्रस्फुटन समिति गाड़ाघाट द्वारा जल संरक्षण को लेकर श्रमदान किया गया। इसके तहत हैंडपंप के समीप सोखता गड्ढा खोदकर यहां-वहां बहते पानी को जमीन के अंदर पहंुचेगा। जिससे जलस्तर बढ़ेगा। कार्यक्रम में घनश्याम प्रसाद ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा जल संरक्षण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विशाल नामदेव, करोड़ी सींग ठाकुर, कुसुमबाई रैकवार, गुडडी बाई, सुखबाई, पार्वती ठाकुर,अन्नी बाई ठाकुर, रज्जीबाई, शिवराज सिंह ठाकुर,चम्पाबाई आदि मौजूद रहीं।