पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रियों के बैग चोरी करने वाले 6 संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

यात्रियों के बैग चोरी करने वाले 6 संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पकड़े गए संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ

निजसंवाददाता| हटा

नगरके बस स्टैंड के फुटपाथी व्यापारियों के सहयोग से स्थानीय पुलिस ने सोमवार को छह संदिग्ध युवाओं को एक यात्री बस से रेस्ट हाऊस के पास पकड़ा है। पकड़े गए संदिग्ध अपना नाम संजय पिता नत्थू, शेखपाल पिता लक्ष्मण, मनोज पिता नेत्रपाल, रिंकू पिता गिरन सिंह, पूरन पिता धुले सिंह, लखन लाल पिता नुनुमन थाना महेंद्रपुरा इटावा उतरप्रदेश का होना बता रहे हैं। सभी के पास मोबाइल, नगद रुपए जब्त किए गए हैं। बड़े बैग प्राप्त हुए हैं। जिन व्यापारियों ने इन आरोपियों को पकड़ने में सहयोग किया मुस्ताक, अरविंद, अन्नू रैकवार ने बताया कि ये सभी बस स्टैंड पर एक बस से दूसरे बस में जाकर लोगों के सामान को देख रहे थे। सभी चोरी की फिराक में थे। दोपहर करीब 12 बजे जब सभी एक बस में सवार होकर जाने लगे तो सारे संदिग्धों को रेस्ट हाउस के पास के धर दबोंचा गया। सभी से अभी पूछतांछ की जा रही है। साथ ही उनका पुराना रिकार्ड भी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।