लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहियों को लाभ पहुंचाएं: एसडीएम
हटा| हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजना से लाभांवित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले अंत्योदय मेला के आयोजन को लेकर जनपद सभागार में बैठक हुई। जिसमें एसडीएम नंदलाल सामरथ, तहसीलदार एलके खरे, जनपद अध्यक्ष अनुष्का राय ने समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी 19 फरवरी को आयोजित होने वाले अंत्योदय मेला की रूपरेखा तय की गई। मेले का आयोजन जनपद पंचायत परिसर में होगा। एसडीएम ने उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को मेले के माध्यम से लाभांवित करने की बात कही। शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास के लिए 200 हितग्राहियों को लाभांवित करने का लक्ष्य दिया। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत से 10 हितग्राहियों को लाभांवित करने का लक्ष्य दिया। इसके अलावा पीएचई, नगरपालिका, विद्युत मंडल, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों को हितग्राहियों को कैसे लाभांवित के निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद अधिकारियों ने मेले आयोजन स्थल का जायजा लिया।