10 हजार वर्ग फीट जमीन से हटाया अतिक्रमण
नीमच | रावणरुंडी क्षेत्र में चौथखेड़ा रोड पर सर्वे क्रमांक 1651 चरागाह में प्रशासन की कृषि भूमि में दस हजार वर्ग फीट पर अज्ञात लोगों ने सीमेंट के खंभे लगाकर अतिक्रमण कर लिया था। सूचना क्षेत्र के लोगों ने तहसीलदार नीमच गोपाल सोनी को दी। तहसीलदार के निर्देश पर कस्बा पटवारी घनश्याम पांडेय ने अतिक्रमण हटवाया।