पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गायत्री शक्ति पीठ ने सरस्वती एवं वाद्ययंत्रों का पूजन किया

गायत्री शक्ति पीठ ने सरस्वती एवं वाद्ययंत्रों का पूजन किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युग निर्माण योजना के सूत्र संचालक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्‍यात्मिक जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ में विद्या की देवी मां सरस्वती एवं उनके वाद्य यंत्रों एवं युगऋषि का युग व्यास के रूप में पूजन अर्चन वंदन किया गया। गायत्री यज्ञ में लोक कल्याणार्थ एवं आत्म कल्याणार्थ आहुतियां दी गई। पं.रामकुमार बिदौल्या ने बसंत पंचमी को अनुशासन का पर्व बताया। डाॅ. सीएल नेमा ने कहा कि यह पर्व हमें यह शिक्षा देता है कि सद्ज्ञान एवं सद्विचार व्यापक स्तर पर घर-घर पहुंचे। सुरेंद्र अग्रवाल ने इस पर्व को गायत्री परिजनों के लिए समीक्षा का पर्व बताया। पूजन के दौरान सभी ने हाथ उठाकर गुरू के कार्याें को पूर्ण करने के संकल्प किए। कार्यक्रम में डाॅ. विजय सिंह राजपूत, मुरारी अग्रवाल, ज्वाला प्रसाद मिश्रा, रूपसिंह राजपूत, रमेश श्रीवास्तव, जगदीश वरसैया, गोपाल कुसमरिया, जयप्रकाश नेमा, शोभित अग्रवाल, सौरभ नेमा सहित अनेक परिजन मौजूद थे।

हटा। बसंत पंचमी के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ में हवन पूजन करते परिजन।

खबरें और भी हैं...