पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खटीक समाज ने मनाई महराजा खटवांग जी की जयंती

खटीक समाज ने मनाई महराजा खटवांग जी की जयंती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटा| वसंत पंचमी के पर्व पर हटा तहसील के खटीक समाज ने महराजा खटवांग की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई। जो खटीक मुहल्ला, जवाहर वार्ड से प्रारंभ होकर पेट्रोल पंप, अंधियारा बगीचा होते हुए एडीजे कोर्ट के सामने स्थित महामाई के मंदिर पर सम्पन्न हुई। जहां पर माता की पूजा अर्चना के बाद भंडारा किया गया। जिसमें समाज के मुखिया जगदीश खटीक, लालचंद खटीक, मूलचंद खटीक, मोहनलाल, प्रेम, रमेश, महेश, गुलाब, प्रकाशचंद, प्रमोद, राकेश सहित समाज के प्रबुद्ध जनों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत आयोजन किया। इस दौरान हटा विधायक उमादेवी खटीक व मंडी अध्यक्ष तारारानी खटीक सहित समाज के अन्य वरिष्ठ का युवाओं का सहयोग रहा। अंधियारा बगीचा में युवक कांग्रेस द्वारा शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। जहां पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश बड़गैंया सहित राजेश यादव, शंकर बर्मन, गुडडू पटेरिया, मनोज सेन, राकेश सेन, उम्मू विश्वकर्मा, र|ेश खटीक ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...