पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को भा रहे भिलौनी के अमरूद

लोगों को भा रहे भिलौनी के अमरूद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटा : सर्दीका मौसम आते ही बाजार में अमरूद की आवक एवं बिक्री बढ़ गई है। नगर से 8 किमी दूरी पर ग्राम भिलौनी खमरिया जो अमरूद के नाम दूर-दूर तक जाना-जाता है। यहां के अमरूदों की मांग प्रदेश के बड़े-बड़े शहरों में भी खासी होती है। इसकी मिठास के सभी दीवाने है। ये अमरूद अपने गांव के नाम से प्रचलित है। अमरूद विक्रेता मुन्ना, श्यामलाल, लटोरी, फुल्लु ने बताया कि बाजार में अमरूद की बिक्री बढ़ गई है। 30 से 40 रुपए प्रतिकिलो बिकने वाले इस ऋतु फल का लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं।